होशंगाबाद। बाइक शोरूम का संचालक पत्नी के मुंह में सफाई करने वाले वायपर का पेड ठूंसकर मारपीट करता था। मामला तब सामने आया जब पत्नी की हालत गंभीर हाे गई। उसे मायके वालों ने बचाया। मामला शाहगंज का है। शोरूम संचालक धमेंद्र साहू पत्नी आरती साहू के साथ मारपीट करना था कि वह दहशत के कारण नहीं बता पा रही थी लेकिन शुक्रवार को साहू ने हद कर दी। उसने पत्नी आरती के साथ मारपीट करने और आवाज को दबाने के लिए उसके मुंह में सफाई करने के वायपर का फोम वाला पेड मुंह ठूंसकर यातना देना शुरू कर दिया।
इससे आरती की हालत खराब हो गई। जैसे-तैसे आरती ने अपने पिता भगवत प्रसाद साहू को फोन से सूचना दी। पिता भगवत प्रसाद ने बताया बेटी की शादी 15 फरवरी 2014 को शाहगंज के धमेंद्र साहू से हुई थी। दहेज में एक कार और लगभग 12 लाख रुपए खर्च किए थे। दामाद धर्मेंद्र और उसकी मां भगवती बाई उनकी बेटी आरती को प्रताड़ित कर रहे थे। अभी तक पुलिस को शिकायत इसलिए नहीं की क्याेंकि रिश्तों में खटास ना आए। आरती को उसके पिता भागवत साहू ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसे भोपाल रैफर कर दिया।
दो साल की बेटी भी है
आरती के पिता भागवत साहू ने बताया आरती की एक बेटी निशिका 2 साल की है। इसे भी धर्मेंद्र ठीक से नहीं रखता है। आरती ने हमें बताया उसका पति उसे उसकी जेठानी से बात करने से मना करता है। बार-बार गरीब घर की कहकर मारपीट करता है।