काटजू ने गांधी को नकली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर काटजू ने एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंन गांधी को नकली बताते हुए भगत सिंह और सूर्य सेन जैसे क्रांतिकारियों को ही असल स्वतंत्रता सेनानी बताया है। काटजू ने अपने फेसबुक पेज पर भी एक पोस्ट लिखी है, जिसके एक कॉमेंट में उन्होंने गांधी को 'पाखंडी' और 'फ्रॉड' भी बताया है।

बता दें कि महात्मा गांधी के देशप्रेम को अक्सर चुनौतियां दी जातीं हैं। काटजू से पूर्व भी कई साहित्यकारों ने महात्मा गांधी का दूसरे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया है। 

एक प्रख्यात साहित्यकार श्रीकृष्ण सरल ने तो 'गांधी और सुभाष' में यह तर्क दिया है कि सुभाष चन्द्र बोस ने अपना शानदार करियर छोड़कर देशभक्ति का मार्ग अपनाया परंतु महात्मा गांधी ने रेल से धक्का दे दिए जाने के बाद इस मार्ग को चुना। कहा यह भी जाता है कि यदि महात्मा गांधी चाहते तो भगत सिंह की फांसी की सजा माफ हो सकती थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !