भोपाल। उच्च शिक्षामंत्री जयभान सिंह पवैया ने पिछले दिनों एबीवीपी के एक प्रायोजित प्रदर्शन में कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने का ऐलान किया था। अब स्कूल शिक्षामंत्री विजय शाह ने भी हायर सेंकडरी स्कूलों में वोटिंग के माध्यम से छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा कर दी है।
उन्होंने कहा कि अब कॉलेजों की तर्ज पर स्कूलों मे चुनाव कराए जाएंगे। क्योंकि चुनाव लोकतंत्र प्रणाली की पहली सीढ़ी है। जिसके बारे में स्कूल से बच्चों को जानना चाहिए। वहीं बच्चों के लिए जल्द ही एक हजार मॉडल क्लास भी बनाई जाएंगी।
उन्होंने आगे बताया कि डेढ़ लाख सरकारी स्कूलों में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जीवनी भी बांटी जाएगी। ताकि बच्चें कलाम के जीवन से आगे बढ़ाने की व देश के लिए कुछ करने की प्रेऱणा ले सकें। कलाम देश के हर नागरिक के आदर्श हैं। उन्होंने कलाम को कलियुग में भगवान का अवतार कहा है।