दीपावली बाद कभी भी शुरू हो सकता है भारत पाक युद्ध: शनिधाम के महंत

नईदिल्ली। भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह अब कभी भी पीठ पीछे वार कर सकता है, जिसे देखते हुए सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियां पूरी तरह से मुस्तैद हैं। वहीं सीमा पर जवान सजग हैं, लेकिन इसी बीच ज्योतिषी के अनुसार नवंबर और दिसंबर महीने के बीच युद्ध के आसार बन रहे हैं।

शनिधाम महंत पंडित हेमंत बोहरा के अनुसार नवंबर 2016 से लेकर दिसंबर 2016 के अवधि में भारत और पाक के बीच महायुद्ध होना तय है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो वे यही कह रहे हैं। हालांकि भारत अपनी ओर से बहुत कोशिश करेगा कि युद्ध की स्थिति टाली जाए, लेकिन मिथुन का चंद्रमा, धन का मंगल और वृश्चिक राशि का शनि यह खुलासा करता है कि वैचारिक मतभेद होने के कारण दोनों देशों के बीच नवंबर से दिसंबर 2016 की अवधि में युद्ध जरूर होगा।

इसमें खास बात यह है कि बृहस्पति के अस्त होने का लाभ भी हिंदुस्तान को ही मिलेगा। इस महायुद्ध के बाद पाकिस्तान का पतन हो जाएगा और उसके चेहरे से कूटनीतिक नकाब उतर जाएगा। वह अपने असली रंग में आएगा और उससे कई देश अलग हो जाएंगे। हिंदुस्तान की राशि वृषभ और पाकिस्तान की कर्क है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !