भाेपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यदेव कटारे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में निधन हो गया। कटारे अटेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
कटारे भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से विधायक थे। इलाज के लिए उन्हें पिछले दिनों न्यूयॉर्क भी ले जाया गया था। इसके बाद उनकी हालत कुछ सुधरी थी। हालांकि कुछ समय से उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। श्री कटारे को भिंड का दिग्गज कांग्रेसी नेता माना जाता था।