पटना। मगर, पटना में एक अनोखा मामला देखने को मिला। आरिफ नाम के युवक ने रिशेप्शन की रात को बीवी को पहले पति जावेद को लौटा दिया। मामला बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके का है। यहां का रहने वाला जावेद एमबीए की पढ़ाई के दौरान शफीना (काल्पनिक नाम) से प्यार करने लगा। दोनों ने इस्लामी कानून के मुताबिक शादी कर ली। मगर, जॉब लग जाने तक यह बात परिजनों को नहीं बताने का फैसला किया।
जावेद पढ़ाई के बाद नौकरी करने के लिए विदेश चला गया। इस बीच शफीना के घर में निकाह की भनक लग गई। मगर, उन्हें जावेद के साथ शफीना का रिश्ता मंजूर नहीं हुआ। शफीना का मोबाइल छीन कर उसे घर में ही कैद कर दिया गया और उसका निकाह आरिफ से तय कर दिया गया।
शफीना ने घर वालों के दबाव में आरिफ से निकाह कर लिया। मगर, सुहागरात को शफीना ने आरिफ को जावेद के साथ अपने रिश्ते की सारी कहानी बता दी। पेशे से इंजीनियर आरिफ शरीयत के जानकार हैं इसलिए उन्होंने मान लिया कि जुनैदा से उनका निकाह शरीयत के मुताबिक नहीं हुआ।
आरिफ ने रात में ही विदेश में रह रहे जावेद को फोन लगाया और अगले दिन की फ्लाइट पकड़कर पटना आने कहा। आरिफ की शादी की तीसरी शाम थी जिस दिन घर पर निकाह की खुशी में रिसेप्शन यानी वलीमा के दौरान जावेद पटना पहुंच गया। शफीना को लेकर आरिफ सीधे जावेद के पास गया और उन्हें उनकी अमानत सौंप कर घर लौट आया।
इसके बाद आरिफ ने घर वालों को पूरा मामला बता दिया। शफीना के मां-बाप को बेटी की मर्जी के खिलाफ निकाह कराने के लिए उन्होंने खूब कोसा। आरिफ के घर वाले बेटे के साहसिक फैसले के कारण अपने घर में मातम नहीं मनाना चाहते थे। इसलिए आरिफ की ही एक दूर की रिश्तेदार और आरिफ की रजामंदी से शफीना और जावेद का निकाह उसी दावत में करा दिया गया।