आईएफएस अफसरों की प्रमोशन लिस्ट

भोपाल। राज्य शासन ने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से लेकर वन संरक्षक स्तर के 19 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को पदोन्नत किया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर श्री बृजमोहन सिंह राठौर और डॉ. राकेश कुमार गुप्ता को पदोन्नति दी गयी है। श्री राठौर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनियुक्ति पर चीफ पॉलिसी एडवाइजर आईसीएमओडी काठमाण्डू, नेपाल में पदस्थ है। डॉ. राकेश कुमार गुप्ता को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) भोपाल पदस्थ किया गया है।

श्री अतुल कुमार जैन पदोन्नत
राज्य शासन ने 6 मुख्य वन संरक्षक को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नति दी है। पदोन्नति के बाद श्री अतुल कुमार जैन को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन), डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा को राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर, श्री सुनील अग्रवाल को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंध), श्री के. रमन को राज्य लघु वनोपज संघ, श्री असीम श्रीवास्तव को प्रोफार्मा पदोन्नति देते हुए वैज्ञानिक भारतीय वन्य-जीव संस्थान, देहरादून और श्री चितरंजन त्यागी को राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ किया गया है।

मुख्य वन संरक्षक
राज्य शासन ने 11 वन संरक्षक को मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के बाद श्रीमती कमालिका मोहंता को मुख्य वन संरक्षक जबलपुर, श्री एल. कृष्णमूर्ति को उज्जैन, श्री अजय कुमार यादव को इंदौर, श्री हरिशंकर मोहंता को सिवनी, श्री आर.के. श्रीवास्तव को छतरपुर, श्री अशोक कुमार जोशी को छिन्दवाड़ा, श्री अतुल खेड़ा को बालाघाट, श्री कल्लू सिंह अलावा को इंदौर, श्री सरपत सिंह यादव को खण्डवा, श्री टी.एस. चतुर्वेदी को शहडोल और श्री गुरुप्रकाश वर्मा को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल में पदस्थ किया गया है।

15 अधिकारी के तबादले
राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 15 अधिकारी के तबादला आदेश भी जारी किये हैं। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री विनय कुमार बर्मन को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश बीज एवं फार्म विकास निगम, श्री एस.के. मण्डल को राज्य वन विकास निगम भोपाल, श्री निरंकार सिंह को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में स्थानांतरित किया गया है।

मृदुल कुमार पाठक बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नये क्षेत्र संचालक
मुख्य वन संरक्षक श्री एम. कालीदुरई को रीवा, श्री प्रशांत आत्माराम जाधव को शहडोल, श्री विभाष कुमार ठाकुर को भोपाल, श्रीमती रेनू सिंह को जबलपुर, श्री यू.के. सुबुद्धि को छिन्दवाड़ा, श्री विजय कुमार नेमा को भोपाल और श्री मृदुल कुमार पाठक को क्षेत्र संचालक बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया भेजा गया है।

वन मण्डलाधिकारी श्री प्रभात कुमार वर्मा को दतिया, श्री सत्येन्द्र कुमार सागर को पन्ना, श्री प्रशांत कुमार सिंह को सागर, श्री मधु वी. राज को बालाघाट और सुश्री वासु कनोजिया को नौरादेही वन मण्डल और श्री अनुराग कुमार को बैतूल में पदस्थ किया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !