छतरपुर। बालाघाट के बैहर में पुलिस प्रताड़ना के शिकार हुए संघ प्रचारक सुरेश यादव जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जा रही है, लेकिन उनकी मां इस हादसे से बिल्कुल विचलित नहीं हैं।
छतरपुर मूल के सुरेश यादव की मां को जब भाजपा के एक कार्यकर्ता ने उनके कुशल होने की जानकारी दी तो माँ ने बड़े ही सहज भाव से कहा कि 'आप लोगो के होते मुझे चिंता की जरूरत नहीं वैसे सुरेश तो अच्छे काम में लगा है।'
याद दिला दें कि सोशल मीडिया पर आई एक विवादित पोस्ट के संदर्भ में बालाघाट पुलिस ने संघ प्रचारक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्हें संघ कार्यालय में घुसकर पीटा और गिरफ्तार किया गया। आरोप यह भी है कि संघ कार्यालय में जब पुलिस पहुंची तो उनके साथ मामले के शिकायतकर्ता भी थे, जिन्होंने संघ प्रचारक के साथ अभद्रता की। सुरेश यादव इस समय जबलपुर के एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।