अवैध रिश्ता: भोपाल में विवाहिता की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया युवक

भोपाल। दोनों विवाहित थे। महिला 5 बच्चों की मां भी थी फिर ऐसे रिश्ते में बंध गए जो समाज में स्वीकार्य नहीं। कानूनन भी अवैध ही है। दीवानगी इस हद तक कि दोनों परिवारों क्या पूरे मोहल्ले को इनकी लवस्टोरी पता थी। युवक की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। पागलपन इस कदर कि विवाहिता से अनबन हुई तो युवक ने पहले उसकी हत्या कर दी और फिर अपने घर जाकर फांसी पर झूल गया। 

छोला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे स्थानीय गीता नगर में एक महिला निक्की (33) की हत्या कर दी गई। महिला की हत्या के बाद उसके घर के सामने रहने वाले अन्य युवक मुकेश अहिरवार (38) के फांसी लगाने की सूचना मिली। पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ दिनों पहले निक्की ने मुकेश से मिलने के लिए मना कर दिया था। इस बात को लेकर मुकेश ने पहले निक्की की हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि पांच बच्चों की मां निक्की का पति कमलेश और मुकेश दोनों मजदूरी करते थे। निक्की का पति शुक्रवार को मजदूरी के लिए गया था, देर रात लौटने के बाद उसे घटना के बारे में पता चला। वहीं, मुकेश की पत्नी इसी विवाद के चलते उसको छोड़कर चली गई थी। निक्की और मुकेश के प्रेम संबंधों की जानकारी मोहल्ले में कई लोगों को थी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !