भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो पर हमला, ईंटें मारी, काले झंडे दिखाए

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी से सांसद बाबुल सुप्रियो पर हमले के विरोध में बीजेपी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली भी इस प्रदर्शन में मौजूद रहीं। हमले के विरोध में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे। पुलिस ने प्रदर्शनस्थल पर मोर्चा संभाल रखा है।

राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस राज्य में मंत्री पर पत्थर फेंका जा सकता है, उस राज्य में हम लोगों और आम लोगों की क्या हैसियत है। 

बुधवार को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमला हुआ था। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बाबुल सुप्रियो पर हमले का आरोप है। इस हमले के बाद बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी। हमला करने वाले ने बाबुल पर पत्थर फेंका था जो उनके पेट में लगा था। 

सुप्रियो ने बताया, ‘‘मैं अपनी पार्टी के कुछ लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए थाना जा रहा था। मुझ पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंट से हमला किया गया और मेरी कार की खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हो गया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘उन्होंने काले झंडे भी दिखाए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !