6वां वेतनमान: 40 हजार अध्यापक संकट में, 15 हजार प्रतिमाह का नुक्सान | कर्मचारी समाचार

भोपाल। संविदा शिक्षक से अध्यापक संवर्ग में शामिल हुए करीब 40 हजार कर्मचारियों को छटवें वेतनमान का कोई फायदा होगा या नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। तीन दिन पहले नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में इनका कोई जिक्र नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो इन अध्यापकों को हर महीने 10 से 15 हजार रुपए का नुकसान हो सकता है। 

ये संविदा शिक्षक 2013 में वर्ग 1, 2 और 3 में नियुक्त हुए थे। इनमें से ज्यादातर इसी साल जुलाई, अगस्त में अध्यापक संवर्ग में शामिल हुए हैं। इन्हें अंतरिम राहत भी नहीं मिल रही है। 2007 के गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक संविदा शिक्षक पद पर तीन साल पूरे होने से अध्यापक संवर्ग में शामिल हो जाएंगे। संविदा गुरुजी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश पटेल का कहना है कि, इनके बारे में स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। राज्य अध्यापक संघ के संयोजक उपेंद्र कौशल और जितेंद्र शाक्य ने कहा कि जनवरी 2016 के बाद अध्यापक संवर्ग में शामिल होने वाले 40 हजार लोगों को लेकर असमंजस है। इसी सप्ताह स्कूल शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारियों से मिलेंगे। कौशल ने बताया कि वेतन की गणना 2007 से की गई है, जबकि शिक्षा कर्मियों की नियुक्ति 1998 से शुरू हो गई थी। छठवें वेतनमान में इन्हें वरिष्ठता का लाभ नहीं दिया गया है। ऐसे करीब 80 हजार अध्यापक हैं। इन्हें वरिष्ठता के नौ साल का फायदा नहीं मिल सकेगा। इन्हें 2007 में वरिष्ठता का फायदा दिया गया था। 


पहले यह था मानदेय मिलना चाहिए यह मिल पाएगा यह 
वर्ग- 1 को 9 हजार वरिष्ठ अध्यापक 9300 से 34800- 3600 ग्रेड पे 4500- 2500- 1900 ग्रेड पे 
वर्ग -2 को 7 हजार अध्यापक 9300- 34800- 3200 ग्रेड पे 4500-25000- 1650 1650 
वर्ग- 3 को 5 हजार सहायक अध्यापक 5200- 20000- 2400 ग्रेड पे 4500-25000- 1250 

ये है अड़चन 
आदेश में अध्यापकों के लिए दिसंबर 2015 की स्थिति में नए वेतन का निर्धारण किया है। ये 40 हजार संविदा शिक्षक इसके बाद अध्यापक संवर्ग में अाए हैं। इस वजह से इन्हें नए वेतनमान का लाभ मिलने में असमंजस है। 

पहले यह था मानदेय मिलना चाहिए यह अभी मिल पाएगा यह 
संविदा शिक्षक वर्ग- 1 को 9 हजार 9300 से 34800- 3600 ग्रेड पे 4500- 2500- 1900 ग्रेड पे 
संविदा शिक्षक वर्ग -2 को 7 हजार 9300- 34800- 3200 ग्रेड पे 4500-25000- 1650 
संविदा शिक्षक वर्ग- 3 को 5 हजार 5200- 20000- 2400 ग्रेड पे 4500-25000- 1250 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !