जबलपुर। एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बरगी डेम घुमाने ले जा रहा था। इसके लिए उसने अपने दोस्त से कार मांगी। लड़की को बिठाया और मस्ती के मूड में दोनों ने शराब भी पी लेकिन इसके बाद नशे में टल्ली लड़की ने जो तमाशा किया तो लड़के को सारी रात हवालात में गुजारनी पड़ी।
बरगी पुलिस को सूचना मिली कि किसी लड़की को किडनैप कर कार में ले जाया जा रहा है। काफी देर की सर्चिंग के बाद पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सूचना मिली कि एक प्रेमी जोड़ा शराब के नशे में तिलवारा के पास हंगामा कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़का-लड़की को हिरासत में लेते हुए दोनों को गोरखपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आपस में एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। लड़का गोरखपुर इलाके का ही रहने वाला है जिसका नाम राजा बग्गा है और उसने अपने दोस्त की कार ले उधार ले रखी थी। इस कार में वह उस लड़की को घुमाने ले जा रहा था और दोनों ने बरगी डेम घूमने का प्लान बनाया था, लेकिन तिलवारा के पास शराब पीकर दोनों टल्ली हो गए और लड़की ने नशे की हालत में हल्ला मचाना शुरू कर दिया।
लड़की को चिल्लाते देख स्थानीय लोगों को लगा कि लड़की के साथ जबर्दस्ती की जा रही है। इसलिए उन्होंने डायल 100 को सूचना दे दी। पुलिस का कहना है कि दोनों ही बालिग हैं। लड़की ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ है, इसलिए लड़की को छोड़ दिया गया है। अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। हालांकि, लड़के राजा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।