गणपति विसर्जन करा रहे पुलिस अधिकारी को तालाब में डुबाकर मारने की कोशिश

मुंबई। महाराष्ट्र के तीसगांव नाका इलाके में गणपति विसर्जन की व्यवस्था कर रहे एक पुलिस अधिकारी को 4 युवकों ने तालाब में डुबाकर मारने की कोशिश की। युवक इस बात से नाराज थे कि पुलिस अधिकारी गणपति विसर्जन की व्यवस्थाएं उनके अनुसार चलने नहीं दे रहा। इस तरह के युवक पहले श्रृद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा तंग करते हैं फिर मनमानी दक्षिणा के बदले गणपति विसर्जन करते हैं जबकि पुलिस अधिकारी ने व्यवस्था को श्रृद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बना दिया था। 

दरअसल मंगलवार को डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन हो रहा था। कल्याण के तीस गाव परिसर में मौजद तालाब में लोग गणपति विसर्जन कर रहे थे। यहां विसर्जन का काम जरी मरी मंडल के लोग करते हैं। विसर्जन का काम चल रहा था और इसी मंडल के लोग ढोल बजा रहे थे। लोगों को काफी देरी हो रही थी। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी नितिन डेंगले से की। 

पुलिस अधिकारी ने ढोल बजा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इससे नाराज ढोल वालों ने ढोल बजाना तो बंद कर दिया लेकिन उनके मंडल के दूसरे साथियों ने विसर्जन का काम भी रोक दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही थी आखिर डेंगले ने खुद गणपति विसर्जन का काम शुरू कर दिया। इससे नाराज होकर जरी मरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारी नितिन के साथ हाथापाई शुरू कर दी। उन्हें तालाब में डुबाने का प्रयत्न भी किया। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मंडल के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !