पुलिस से मदद मांगने क्या पहुंची, दारोगा के जाल में फंस गई

रामपुर। अपने पति से परेशान महिला पुलिस से मदद मांगने क्या पहुंची। मुसीबतों का नया पहाड़ टूट पड़ा। मदद के बहाने दारोगा ने उसे अपने प्राइवेट रूम में बुलाया ओर बेहोश करके अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने महिला को अपने इशारों पर नचाना शुरू किया। जब महिला और उसके पति ने इसका विरोध किया तो धमकी देने के लिए गुंडे भेज दिए। 

पीड़ित महिला और उसका पति रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र के गंगापुर के रहने वाले हैं। महिला के पति का कपड़े का कारोबार मुरादाबाद में है। महिला के मुताबिक अपने पति से अनबन होने के बाद वो अपने क्षेत्र के चौकी इंचार्ज राजकुमार कुशवाहा के पास अपनी पति की शिकायत लेकर गई थी। तभी आरोपी दारोगा ने महिला से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी थी। दारोगा ने महिला से कहा कि मैं तुम्हारे पति को सुधार दूंगा। पर तुम मेरी बात मानती जाओ। उसके बाद से ही आरोपी दरोगा महिला से फोन पर अश्लील बातें करने लगा।

महिला के पति ने जब विरोध किया तो दारोगा ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे डाली। यही नहीं महिला के पति के कपड़े के दुकान पर गुंडे भेजकर जान से मारने की कोशिश भी की। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गई। उसकी सीडी भी महिला के पति ने पुलिस को दे दी है। 

इस मामले की जांच खुद सीओ कटघर महेश कुमार ने की और जांच में आरोप सही पाया। जिसके बाद दारोगा राजकुमार कुशवाहा ने फ़ोन पर धमकी की बात भी कबूल की है। उसके बाद आरोपी राजकुमार कुशवाहा ने अपना तबादला शाहजहांपुर जिले में करा लिया और वो वर्तमान में शाहजहांपुर जिले में तैनात है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !