इटारसी की युवती ने रात को पार्टी मनाई, सुबह पड़ौसी की छत पर पड़ी मिली

इंदौर। इटारसी से यहां आकर बीएससी की पढ़ाई कर रही एक युवती आयुषी गायकवाड़ बुधवार सुबह पड़ौसी की छत पर बेहोश मिली है। मंगलवार को उसकी बर्थ डे थी। वो पार्टी मनाने बाहर गई थी हुई। देर रात वापस लौटी। सुबह पड़ौसी की छत पर कैसे पहुंची किसी को पता नहीं। 

पुलिस के अनुसार विष्णुपुरी में रहने वाले हरचरण होरा के यहां पेइंग गेस्ट आयुषी पिता ओमप्रकाश गायकवाड़ (21) मूल निवासी इटारसी को बुधवार तड़के 4.30 बजे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा है। होरा तल मंजिल पर रहते हैं और आयुषी पहली मंजिल पर रहती है।

तीसरी मंजिल पर टावर और खुली छत है। सुबह 4 बजे अचानक पड़ोसी इंद्रपाल सिंह के परिजन को पहली मंजिल स्थित छत पर किसी के गिरने की आवाज आई। वे पहुंचे तो आयुषी पड़ी थी। वह एक साल पहले ही इंदौर आई और एक महीने से पेइंग गेस्ट है। वह छत पर कैसे पहुंची, इसकी जानकारी रूम मेट को भी नहीं है। छात्रा से अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। होरा के मुताबिक वह छत पर पढ़ने गई होगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !