मोदी के जन्मदिन समारोह में युवा मोर्चा का ABVP पर हथियारबंद हमला

छतरपुर। राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों ने अपने अपने तरीके से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। यहां एबीवीपी और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हथियारबंद हमला करने मोदी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में घुसकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और हवाई फायरिंग भी की। 

विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर हुआ है। विवाद के कुछ देर बाद भाजपायुमो के कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर कॉलेज परिसर में पहुंचे। उन्होंने गालीगलौज करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग शुरू कर दी। मौके से आरोपी फरार हो गए। कॉलेज परिसर में लगे कैमरों में वारदात रिकार्ड हो गई है। पुलिस ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराज कॉलेज में शनिवार की दोपहर 1.10 मिनिट पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की गई। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। जन्मदिन के कार्यक्रम को करने के लिए शनिवार की दोपहर भाजयुमो के कार्यकर्ता अभिषेक सिंह परिहार, जयपाल सिंह अपने एक दर्जन साथियों के साथ महाराजा कॉलेज पहुंचे। वे कॉलेज की कक्षाओं में कार्यक्रम करना चाहते थे। कॉलेज में मौजूद एबीवीपी के जिला संयोजक सूर्य प्रताप सिंह पिता गोविंद सिंह टुरया, राहुल पहरिया अपने साथियों सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को कॉलेज में कार्यक्रम करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हाे गया।

फायरिंग करना शुरू कर दिया
विवाद के बाद अभिषेक और जयपाल सिंह अपने साथियों साथियों कॉलेज से निकल गए। इस घटना के कुछ समय बाद दोनों लोग अपने एक दर्जन साथियों सहित चार बाइकों पर सवार होकर पहुंचे। कॉलेज परिसर की सीढिय़ों पर बैठे सूर्य प्रताप सिंह के साथियों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। आरोपियों को देखकर सूर्य प्रताप सहित उसके साथी कॉलेज प्राचार्य के चेंबर की ओर भागे। अभिषेक और जयपाल सिंह ने इन लोगों का प्राचार्य के चेंबर के पास तक पीछा किया। आरोपी गाली गलौच और धमकियां देते हुए फरार हो गए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !