सालों से पेंडिंग अध्यापकों की क्रमोन्नति सूची जारी

सीधी। कई सालो से लम्बित सीधी जिले के अध्यापकों की क्रमोन्नति सूची आज जारी कर दी गयी। ज्ञात हो कि संयुक्त मोर्चा जिला इकाई सीधी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी को अध्यापकों कि कई वर्षों से लम्बित सूची को जारी करने हेतु ज्ञापन के माध्यम से और व्यक्तिगत रुप से निवेदन किया था। जिस पर वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील दुबे ने आश्वस्त किया था कि अतिशीघ्र सूची जारी कर दी जावेगी। आज अंतत:सूची जारी कर दी गयी। 

अध्यापक संयुक्त मोर्चा जिला इकाई सीधी ने क्रमौन्नति प्राप्त सभी अध्यापकों को बधाई प्रेषित की  है और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील दुबे के प्रति आभार जताया है।  अभी भी ऐसे संविदा शिक्षक जिनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त हो गयी है। उनका संविलियन लम्बित है। अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा निवेदन करता है कि अतिशीघ्र संविलियन कि करवाई श्रीमान जी द्वारा किया जाय। 

अभयराज़ योगी प्रांतीय संगठन मंत्री, सुरेश पाण्डेय जिला अध्यक्ष, जयभारत सिंह चौहान जिला संयोजक, मनीष पाण्डेय संभागीय मीडिया प्रभारी, संजय पाण्डेय, राकेश द्विवेदी, शैलेन्द्र मिश्र, धर्मजीत साकेत, शोभनाथ कोल, देवेश सोनी, ज्ञानेंद्र सिंह, हरिविलास गुप्ता, गंगा सागर त्रिपाठी, अलकेश पाण्डेय, सुजीत तिवारी, अशोक दुबे, अजय पाण्डेय, आरती पाण्डेय, प्रज्ञा पाठक, रेनू सिंह, सावित्री तिवारी, राम कृष्ण विश्वकर्मा, दयाशंकर पाण्डेय, श्रवण मिश्र, कमलेश पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, उमा सिंह, सूरज विश्वकर्मा, पंकज निगम, धीरज सिंह चौहान, सुभाष सिंह चौहान, बीरेश कर्चुली आदि सभी संयुक्त मोर्चा जिला इकाई सीधी कि टीम ने सभी अध्यापक साथियों को बधाई देकर खुशी जाहिर की है और उज्ज्वल भविष्य कि शुभ कामना दी है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !