बुलबुल के शरीर पर मिले चोट के निशान, नस में भी कट मिला

इंदौर। 12 साल लंबे प्यार के बाद शादी के बंधन में बंधने वाली बुलबुल के सुसाइड केस में नया टर्न आया है। पीएम रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके शरीर पर करीब 10 जगह चोट के निशान हैं। इसके अलावा कलाई की नस में भी कट मिला है। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह हत्या तो नहीं। 

चंदन नगर पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर 71 में रहने वाली बुलबुल पति गौरव की फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया कि, पति से हुए विवाद के बाद बुलबुल ने मौत को गले लगा लिया लेकिन बुलबुल के पोस्टमार्टम में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बुलबुल के शरीर पर चोट के करीब 10 निशान मिले हैं। इसके अलावा कलाई काटने की बात भी कही जा रही है।

माना जा रहा है कि बुलबुल ने विवाद के बाद कलाई काटकर जान देने की कोशिश की होगी। ऐसा करने में नाकाम रहने पर उसने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि बुलबुल और गौरव के बीच 12 साल से अफेयर था। दोनों छह महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। लव मैरिज करने के बाद दोनों अपने परिवार से अलग रहने लगे थे। गौरव का शेयर ट्रेडिंग का कामकाज था, जबकि बुलबुल ने एमबीए की डिग्री हासिल की थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !