यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, भाजपाईयों ने किया पथराव

लखनऊ। विधानसभा घेरने आए भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बदले में भाजपाईयों ने भी पुलिस पर पथराव किया। इससे पहले पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार भी मारी लेकिन जब भाजपाई डटे रहे तो लाठीचार्ज कर दिया। भाजपाईयों के हमले से एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। इस झड़प में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए। 

विधानसभा घेराव करने पहुंचे सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी के बौछारें छोड़ी। इसके बावजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। इस बीच पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई जिसमे सीओ हजरतगंज घायल हो गये। कई बार खदेड़ने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता बार-बार वापस आ जा रहे हैं जिसके बाद अब पुलिस रबड़ की गोलियों का प्रयोग करने की बात कह रही है।

प्रदर्शन के ल‌िए बुधवार को भारी संख्या में सांसद, व‌िधायक और कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। इन्हें रोकने क‌े ल‌िए पुल‌िस ने बेरीकेड‌िंग लगा रखी थी। हंगामा कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां पटकीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस बीच प्रदर्शनकार‌ियों को रोकने के ल‌िए पुल‌िस ने पानी की बौछार की।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के सांसद, पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी एवं कार्यसमिति के सभी सदस्य सपा सरकार के कुशासन से जनता को निजात दिलाने के लिए सड़क पर उतरे हैं और अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन की रणनीति बनाई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !