नईदिल्ली। भारत के पूर्वी हिस्से में बसे 6 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहला झटका पश्चिम बंगाल में शाम 4 बजकर 20 मिनट पर महसूस किया गया। इसके बाद बिहार, झारखंड, त्रिपुरा, ओडिशा और मिजोरम की धरती भी भूकंप के कंपन से कांप गई। इसमें कहां कितना नुकसान हुआ है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके कोलकाता, मालदा, बीरभूम और पश्चिमी मिदनापुर में महसूस किए गए हैं। रेक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता पर 6.8 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र म्यांमार के चउक में था।
इसके बाद बिहार, झारखंड, त्रिपुरा, ओडिशा और मिजोरम में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है। उधर, कोलकाता में एहतियातन मेट्रो सेवा को रोक दिया गया है। सरकारी दफ्तरों में छुट्टी कर दी गई है।