देश के 4 सबसे बड़े गौमांस निर्यातक भाजपाई हिंदू हैं: दिग्विजय सिंह

भोपाल। गौरक्षा के लिए देश का एक बड़ा वर्ग ना केवल आंदोलित है बल्कि कानून हाथ में लेने को भी तैयार है। यह वर्ग अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोधी हो गया है। इस बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने खुलासा किया है कि देश के सबसे बड़े गौमांस निर्यातकों में 4 कारोबारी ना केवल हिंदु हैं बल्कि भाजपा से जुड़े हुए हैं। वो चुनावों में भाजपा को बड़ा चंदा देते हैं। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्विट में लिखा है कि, 'हुज़र रसूल उल्लाह ने हदीस में कहा है "गाय के दूध में शफा है और गाय के मांस में बीमारी है।' यानी गाय का दूध बीमारियों को भगाता है और मांस (बीफ) खाने से मनुष्य बीमार हो जाता है।

इत्तिहाद-एमिल्लत काउन्सिल ने गौ मांस निर्यात के विरुद्ध एक संगोष्ठी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में मौलाना तौकीर रज़ा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक के बाद एक लगातार किए गए पांच ट्वीट्स में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह गौ-मांस निर्यात को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा को आड़े हाथों लिया है। 

अपने ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा, 'क्या आप को मालूम है कि गौ मांस के चार सबसे बड़े निर्यातक कौन हैं ? सब हिन्दू हैं' उन्होंने लिखा कि, 'यह भी सत्य है कि भाजपा को चुनाव में चन्दा देने वालों में यह भी शामिल हैं। कत्ल खाने चलाने वालों से कोई एतराज़ नहीं खाने वालों से एतराज़ है।' क्या इन लोगों के साथ भी गौ रक्षक और भाजपा, बजरंग दल, विहिप वही व्यवहार करेंगे जो दादरी के अख़लाक़ के साथ किया ?

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !