लखनऊ। पुलिस ने विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या सहित 3032 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हजरतगंज पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेताओं के खिलाफ शांतिभंग और पुलिस के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया है।
बता दें बुधवार को लॉ एंड आर्डर को लेकर बीजेपी नेताओं द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई थी। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज किया। जवाब में भाजपाईयों ने पुलिस पर पथराव किया।
इस प्रदर्शन के दौरान 200 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस वाले जख्मी हुए थे, जिनमे से 100 को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस के लाठीचार्ज में आधा दर्जन पत्रकार भी घायल हुए थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद बीजेपी सांसद जगदम्बिका पल ने लाठीचार्ज को लोकतंत्र की हत्या बताया था।