लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर 100 करोड़ कमाए: गंदे धंधे की काली कमाई

नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने जीबी रोड पर 4 कोठों का संचालन कर रहे अफाक हुसैन और सायरा बेगम को मकोका के तहत गिरफ्तार किया है। यह अब तक पकड़ा गया देश का सबसे बड़ा मामला है। सायरा और अफाक लड़कियों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। 25 हजार में लड़कियों को खरीदकर 2 लाख में बेच देते हैं। पुलिस का दावा है कि इस घिनौने धंधे से ये हर रोज 10 लाख रुपए कमाते हैं। अब तक 100 करोड़ की काली कमाई कर चुके हैं। 

इन लोगो ने साल 1999 में लड़कियों की सप्लाई का घिनौना धंधा शुरू किया था और आज 4 चकलाघरों में रोज की 10 लाख से अधिक की कमाई कर रहे हैं। ये दोनों लड़कियों को 20 से 50 हजार में खरीद कर उन्हें 2 लाख या उससे ज्यादा में बेच देते थे। पुलिस का अनुमान है कि ये अब तक लगभग 100 करोड़ से भी ज्यादा काली कमाई कर चुके हैं। 

अफाक 50 साल और सायरा बेगम 45 साल की है। दोनों ने नेपाल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, असम, आंध्र प्रदेश समेत कई इलाको से भोली भाली 5000 से ज्यादा लड़कियों को अब तक कोठों या दूसरी जगह सप्लाई किया है। अफाक हुसैन के साथ काम करने वाले रमेश, वासु, शमशाद, मुमताज, शिल्पी, पूजा थापा भी पकड़े गए हैं जो इस रैकेट में बड़ी भूमिका निभा रहे थे। इनके पास से फार्महाउस और लग्जरी गाड़िया भी बरामद हुई हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !