हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट: 2 सांसदों के बाद धोनी का नाम भी जुड़ा

नई दिल्‍ली। आईटी रेड के दौरान पकड़े गए देश के सबसे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि रैकेट का संचालक सेना का रिटायर्ड कनैल है। पीएन सान्याल तमाम मैनेजमेंट देखता था। 2 सांसदों के अलावा अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम भी इस केस में जुड़ रहा है। धोनी के कर्नल से रिश्ते जांच की जद में आ गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक़ इस सेक्स रैकेट को चलाने वाले कर्नल अजय अहलावत का दिल्ली के ब्रिजवासन इलाके में एक बड़ा फार्म हाउस है। इसमे कई नामी हस्तियों का आना जाना लगा रहता था। 'इंडिया संवाद' को मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कर्नल अहलावत से मिलते थे। कर्नल अहलावत अपने इस फार्म हाउस में पोलो क्लब चलाते थे।

अहलावत के ही फार्म हाउस में धोनी का बर्थ-डे भी मनाया गया था। डीसीपी साऊथ ईश्वर सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह मामला मात्र सेक्स रैकेट तक सीमित नही है इसमें अभी और भी खुलासे हो सकते हैं।

वहीं ब्रिजवासन के विधायक कर्नल देवेन्द्र सहरावत का कहना है कि उन्होंने साऊथ डीसीपी से बात कर फार्म हाउस को सील करने की मांग की है। कर्नल अजय अहलावत का रिकॉर्ड दागी बताया जाता है। इससे पहले उस पर गोल्ड स्मगलिंग और प्रॉपर्टी को लेकर धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं।

खबरों के अनुसार कर्नल अहलावत ने आर्मी से वीआरएस लेकर ये घिनौना धंधा शुरू किया था। अजय अहलावत के कई डिफेंस डीलरों से संबंध भी बताए जा रहे हैं। वह इससे पहले हथियारों की सप्लाई LTTE को करने के मामले में भी शामिल पाया जा चुका है। 2015 में डीआरआई ने उसका सम्बन्ध गोल्ड स्मगलिंग में भी पाया था।

पुलिस अब इस मामले में अहलावत और सान्याल को आमने सामने बैठाकर इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पी एन सान्याल नामक शख्स कर्नल अहलावत के इस कारोबार को चलाता था। वह विदेशी लड़कियों को यहां कई हाई-प्रोफाइल लोगों को मुहैया करवाता था।

पीएन सान्याल के घर से मिले दस्तावेजों में बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल, सपा सांसद नरेश अग्रवाल के लेटर हेड बरामद हुए। हालांकि, अभी इस बात की भी जांच की जा रही है कि कर्नल अहलावत कहीं आर्मी अफसरों को तो लड़कियां सप्लाई नही करता था, जिससे डिफेन्स की जानकारियां लीक होने की आशंका बढ़ जाती हैं। सन्याल के घर से 12 पासपोर्ट भी बरामद किए गए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !