श्योपुर। जिले में एक दिव्यांग नाबालिग युवती के साथ पांच महीने में दो बार रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना आदिवासी विकास खंड कराहल के रानीपुरा गांव की है। पहली बार होली से एक दिन पहले गांव के ही 32 साल के युवक ने 14 साल की दिव्यांग को अपनी हवस का शिकार बनाया। इज्जत के डर से परिवार ने पीड़ित बालिका को भी चुप करा दिया था। इससे आरोपी के हौसले बढ़ गए थे। बीती रात उसने फिर से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
कराहल थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की पीड़ित युवती का एक पैर खराब है। वह बिना वैशाखी के चल भी नहीं पाती। उसी गांव के विक्रम यादव (32) उस पर गलत नजर रखता था। इसी साल होली से एक दिन पहले यानी 23 मार्च को जब बालिका अपने घर में अकेली थी। तभी विक्रम ने पीड़िता के घर में घुसकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।
पीड़ित बालिका ने अपने साथ हुई जबरदस्ती की शिकायत परिजनों से की, लेकिन माता-पिता समाज में बेइज्जती और दिव्यांग बेटी की शादी में आने वाली मुश्किलों के डर उसे चुप कर दिया। इस बात से आरोपी का मनोबल और बढ़ गया।
सोमवार रात 8 बजे पीड़िता के माता-पिता घर के बाहर भैसों के दूध निकालने और उन्हें चारा डालने के लिए गए हुए थे। इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। तभी आरोपी विक्रम में उसकी दिव्यांगता के फायदो उठाकर उसके साथ दुष्कर्म। पीड़िता की शोर-शराबे की आवाज सुनकर उसके पिता जब घर के अंदर आये तो आरोप वहां से भाग चुका था।
दो बार दुष्कर्म की शिकार हुई बालिका अपने पिता को लेकर कराहल थाने पहुंची। पुलिस ने विक्रम यादव के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर बुधवार की सुबह उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।