14 पुलिस अधिकारियों को IPS अवार्ड, 2 IPS की अदला बदली

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने दो डीजी स्तर के अधिकारियों की नयी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार के इस फेरबदल में दो आईपीएस अधिकारी स्वर्ण सिंह और विजय कटारिया प्रभावित हुए हैं। वहीं केद्र सरकार के गृह विभाग ने मध्यप्रदेश पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड किया है। इन अधिकारियों की जून माह में डीपीसी की गयी थी।

प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए स्वर्ण सिंह विशेष पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है। इसी प्रकार विजय कटारिया अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की सामान्य प्रशासन विभाग से सेवाएँ वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय के पद पर पदस्थ किया है।

इसके अलावा केंद्र सरकार के गृह विभाग ने मध्यप्रदेश पुलिस सेवा के 14 पुलिस अधिकारियों को अखिल भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत कर दिया है। इनमें सुनील कुमार जैन, अवधेश कुमार गोस्वामी, महेश चंद्र जैन, सविता सोहाने, डालूराम तेनीवार, अनिता मालवीय, साकेत प्रसाद पांडेय, अमित सांघी, तुषार कुमार विद्यार्थी, सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, बिजेन्द्र कुमार सिंह, प्रशांत खरे, अतुल सिंह और मनीष कुमार अग्रवाल है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !