अमित शाह को सुनने भाजपाई तक नहीं आए, उल्टे पांव वापस लौट गए

इलाहाबाद। यहां आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए बनारस से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हे यहीं पर रात्रि विश्राम भी करना था, परंतु सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की संख्या अपेक्षा से काफी कम रही। नाराज अध्यक्ष महोदय उल्टे पांव बनारस वापस लौट गए। उन्होंने इलाहाबाद में रात्रि विश्राम का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सम्मेलन में कम भीड़ जुटने से अमित शाह बेहद नाराज थे और इसी वजह से वे इलाहाबाद में रात में न रुककर वाराणसी चले गए। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सेवापुरी स्थित जोगियापुरी गांव में दलित गिरजा प्रसाद बिन्द के यहां भोजन किया। वे सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं संग सकलडीहा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने उनका स्वागत किया। अब माना जा रहा है कि अमित शाह की नाराजगी प्रदेश के कई भाजपा नेताओं पर भारी पड़ सकती है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !