बीजेपी नेता हर रोज हमबिस्तर होने बुलाता था

धनबाद के कतरास की रहने वाली शबनम (बदला हुआ नाम) अपने साथ हुई ज्यादती और यौन शोषण से इस कदर परेशान हुई कि उसने सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग की है। उसने भाजपा के धनबाद जिले के कतरास मंडल के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह पर यौन शौषण का आरोप लगाया है।

क्या है मामला
शबनम तीन साल पहले अपनी बहन के माध्यम से विनय कुमार सिंह से मिली थी। शुरुआती दौर में वह विनय कुमार सिंह को भाई मानती थी लेकिन विनय कुमार सिंह के दिल में कुछ और ही था। वह हमेशा से ही शबनम को गलत नजर से देखता था। विनय ने उसे मुखिया बनाने का लालच दिया जिसमें वह फंस गई। पहले विनय कुमार सिंह शबनम की बड़ी बहन से प्यार करता था लेकिन बाद में उसने शबनम को दिल के करीब लाने की कोशिश की और सफल भी हो गया। फिर तो वह शबनम के साथ हर रोज जिस्मानी रिश्ता बनाने लगा।

तलाक भी करवा दिया
शबनम बुधवार को जनता दरबार में रो रही थी। रोते हुए उसने कहा कि किसी तरह उसने विनय कुमार सिंह से पीछा छुड़ाया और उसने निकाह कर लिया लेकिन विनय कुमार सिंह ने शबनम के शौहर को भी भड़का दिया। शबनम के पति उसे फोन पर ही तलाक दे डाला।

क्यों मांगी इच्छा मृत्यु
शबनम अपने साथ हुई नाइंसाफी से परेशान थी लेकिन उसने सीएम से लेकर पुलिस तक में शिकायत की लेकिन विनय का सत्ताधारी दल के नेता होने की वजह से उसकी फरियाद कहीं नहीं सुनी गयी। थकहार कर वह जनता दरबार पहुंची और वहां उसने अपनी फरियाद लगायी और कहा कि यदि विनय कुमार सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उसे इच्छा मृत्यु दे दी जाये ताकि वह और जलील होने से बच सके।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !