साथियो, आज अध्यापक संवर्ग को जो न्यू पेंशन प्लान NPS (अंसदाई पेंसन योजना) योजना सरकार ने लागू किया है। उसमे अध्यापक संवर्ग के साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है। जनवरी 2015 के बाद की राशि अध्यापको के अकॉउंट से तो काटी गई लेकिन आज दिनांक तक यनि जनवरी 2016 तक की राशि प्रान खाता में सरकार द्वारा नहीँ जमा की गई। यह भी एक बहुत बड़ा नुकसान समझ आ रहा है। हमलोग सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कर रहे हैँ।
राशि जमा न होने से नुकशान क्या है?
1. सबसे ज्यादा नुकशान ब्याज नहीँ मिल रही क्यों की 1 वर्ष की राशि आज तक जमा नहीँ हुई।
2. अध्यापक की मृत्यु पर उनके परिजनों को लाभ नही मिल पा रहा।
3. इस राशि का कोई लेखा जोखा अध्यापक के पास नहीँ है न ही इस राशि की पास बुक बानी।
साथियो मै इस ओर सभी का ध्यान आकर्षित करा रहा हूँ।
आपका
विनय कुमार कनौजिया
अध्यापक एवम्
जिला सचिव आजाद अध्यापक संघ सीहोर