रीवा की नाजिया नें 12 साल के बच्चे को बेरहमी मारा

भोपाल। झारखंड के रांची में 12 साल के विनय मेहतो की हत्या करने वाली नाजिया और उसके पति आरिफ का रीवा कनेक्शन आने के बाद पुलिस उनका रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है। झारखंड पुलिस ने दावा किया है कि मूलत: रीवा के रहने वाले इन दोनों अारोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। रीवा एसपी संजय सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों के बारे जानकारी ली जा रही है।

रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के मुताबिक विनय की हत्या ऑनर किलिंग का मामला है। सातवीं क्लास में पढ़ने वाले विनय की दोस्ती अपनी टीचर की बेटी से थी। इससे उसकी टीचर नाजिमा नाराज थी। 

पांच फरवरी को रात में उसने विनय को फोन करके डांस प्रैक्टिस के लिए बुलाया था। विनय के पहुंचते ही उसकी बेहरमी से पिटाई की गई। पिटाई के बाद विनय बेहोश हो गया। बताया जाता है कि विनय के सिर में ड्रिल मशीन से छेद किया गया था। उसे मरा समझ कर टीचर्स हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया। छह फरवरी को विनय की बॉडी मिली। इसके बाद रांची में तनाव फैल गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया कि विनय की मौत पिटाई से हुई। इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसका लिवर फट गया। एक आंख निकल गई थी। सिर में छेद मिला। दांत भी टूटे हुए मिले।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !