WIPRO में महिला कर्मचारी से गैंगरेप, 13 करोड़ मुआवजे की मांग

लंदन। WIPRO में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के पुरुष कर्मचारियों पर उसे बुरी तरह यौन उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया है एवं कंपनी पर 12 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है।

अखबार टेलीग्राफ में छपी खबर के मुताबिक विप्रो के लंदन ऑफिस में काम करने वाली एक पूर्व महिला कर्मचारी ने कंपनी पर मुकदमा कर 1.2 मिलियन पौंड (भारतीय रुपए में 12 करोड़) का मुआवजा मांगा है। श्रेया उकिल नाम की इस पूर्व कर्मचारी का आरोप है कि लंदन में उसके साथ पुरुष कर्मचारियों ने बुरी तरह यौन उत्पीडऩ किया।

महिला का दावा है कि उसके साथ लिंग के आधार पर भेदभाव किया गया और वेतन भी असमान दिया गया। 39 वर्षीय महिला ने आरोप है कि विप्रो में उन्हें बहुत ही हिंसक और महिला विरोधी संस्कृति का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, विप्रो के पूर्व एक्जीक्यूटिव मनोज पंजा ने उन्हें अफेयर करने के लिए भी मजबूर किया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !