नगरनिगम ने दरवाजे के सामने खोद दिया नाला, डेंगू के साये में परिवार

भोपाल। सतना नगर निगम ने एक व्यक्ति के दरवाजे के सामने पूरा नाला खोद डाला। पिछले तीन महीने से यह जस का तस है जबकि निगम कर्मचारियों ने बताया था कि वो नाली निर्माण करने आए हैं। अब पूरा परिवार डेंगू की दहशत में जी रहा है। घर से बाहर निकलने का कोई रास्ता ही नहीं बचा।

मामला मारुति नगर वार्ड क्रमांक 10 हनुमान मंदिर के पास का है। यहां रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद पांडे के पास जुलाई महीने में निगम कर्मचारी आए। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण हो रहा है। घर के आगे खुदाई की जाएगी। श्री पांडे ने खुशी खुशी सहमति दे दी, शाम को देखा तो घर के सामने पूरा नाला खुदा हुआ है। तब से श्री पांडे लगातार निगम कर्मचारियों की वाट जोह रहे हैं कि वो आएंगे और नाली निर्माण का काम पूरा करके जाएंगे जिससे नाला बंद हो जाएगा।

एक अदद आम नागरिक की स्थिति देखिए कि श्री पांडे ने आज तक नगर निगम के अधिकारियों से इस संदर्भ में कोई शिकायत भी नहीं की है। सवाल यह है कि क्या निगम की गलती को सुधरवाने के लिए भी क्या भूख हड़तालें करनी होंगी। क्या एक सीधे साधे नागरिक को बिना राजनैतिक मदद के न्याय नहीं मिलेगा। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !