जबलपुर में बैंक खुलते ही मर्डर

जबलपुर। यहां सुबह सवेरे बैंक खुलते ही एक मर्डर हो गया। हत्या बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने की है और शिकार हुआ इसी बैंक का चपरासी। जबकि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था।

शहर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में स्थित अपेक्स बैंक की शाखा में पदस्थ गार्ड सेजनाथ मिश्रा शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। इस वजह से चपरासी महेंद्र सिंह ने उसे बैंक परिसर से बाहर जाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि महेंद्र के कई बार कहने के बावजूद सेजनाथ बैंक से बाहर नहीं गया। इस पर महेंद्र ने उसे पकड़ कर बाहर करने की कोशिश की। महेंद्र को इस बात पर गुस्सा आ गया और उसने अपनी बंदूक से महेंद्र को गोली मार दी। गोली चलते ही बैंक में हडकंप मच गया। कुछ कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए सेजनाथ से बंदूक छीन ली। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।  जहां इलाज के दौरान महेंद्र ने दम तोड़ दिया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !