शिवराज सिंह भड़भड़ाते हुए दिल्ली भागे, 2 घंटे में लौट आए

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली दौरे आजकल कुछ ज्यादा ही बढ़ गए हैं। वो चाहे जब अचानक दिल्ली रवाना हो जाते हैं। संडे शाम को भी शिवराज सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुए और रात होते होते लौट आए। वो क्यों गए थे यह तो वही जानें परंतु सुना है अरुण जेटली और संगठन महामंत्री रामलाल से मुलाकात हुई है। 

इस फटाफट दिल्ली दौरे के पीछे मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल की नियुक्तियां बताई जा रहीं हैं। लोग तो यह भी बोल रहे हैं कि व्यापमं घोटाले के बाद अब शिवराज सिंह मप्र के शेडो सीएम रह गए हैं। हर फाइल का अप्रूवल दिल्ली से होता है और खुद शिवराज सिंह फाइलें लेकर दिल्ली दौड़ लगाते हैं। यही बजह है कि निगम-मंडलो और मत्रिमंडल के खाली पड़े पदों पर होने वाली नियुक्तियों मे लगातार देरी हो रही है। शिवराज सिंह चाहते हैं कि उनके दामन पर अब तक जितने भी दाग लग गए हैं वही काफी हैं, वो मंत्रीमण्डल या निगम मंडल के नाम पर नए संकटों को निमंत्रण देना नहीं चाहते। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !