पटना। रमजान को मुसलमानों का पवित्र महीना माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में तो क्रूर अपराधी भी अपराध त्यागकर अल्लाह की राह पर होते हैं परंतु बिहार के पूर्व मंत्री एजाज उल हक इन दिनों में भी युवक से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। इसी के चलते कम्प्यूटर आॅपरेटर राघवेन्द्र उर्फ राघव ने उन पर चाकुओं से हमला किया और भाग गया। घटना शुक्रवार की है। याद दिला दें कि कुछ इसी तरह का मामला मप्र के वित्तमंत्री राघवजी का भी है। वो भी अपने एक निजी कर्मचारी के साथ दुष्कर्म के आरोप में घिेरे हुए हैं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस को चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वो 4 दिन पहले ही पूर्वमंत्री के यहां कम्प्यूटर आॅपरेटर की नौकरी पर आया था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि पूर्व मंत्री उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। घटना की रात भी पूर्व मंत्री उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करने की कोशिश कर रहे थे। इसी चक्कर में हुए विरोध के बाद उनको चाकू मारकर फरार हो गया।