जबलपुर। जबलपुर मंडल डीआरएम अजय सिंह ने भारत को चोरों का देश कहा है। साथ ही दावा किया है कि यहां चोरियां कोई नहीं रोक सकता। इस तरह उन्होंने रेलों में चोरियां कर रहे अपराधियों को भी ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत देश चोरों का देश है यहां चोरियां होती रहती है। इन्हें कोई नहीं रोक सकता। डीआरएम श्री सिंह ने रेलवे की उपलब्धियां गिनाने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी।
गलती हुई तो संभले
डीआरएम अजय सिंह को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो वे अपनी बात को संभालते नजर आए। जैसे ही उनसे रेलवे में बढ़ती सामानों की चोरी को लेकर प्रश्न किया गया, तो उन्होंने पूरे देश को कही चोरों का देश बता दिया।