आर्थिक तंगी के चलते पत्नि को चाकू मार फांसी पर झूला युवक

जबलपुर। मप्र में निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन यापन लगातार मुश्किल होता जा रहा है। बेशुमार टैक्स के कारण यहां कम पगार में प्राइवेट नौकरियां करने वालों को खर्चा चलाना असंभव होता जा रहा है। पलायन इसका पहला विकल्प है लेकिन जो लोग पलायन नहीं कर पा रहे वो आत्मघाती कदम उठा रहे हैं।

गुप्तेश्‍वर निवासी एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद उसे गले में चाकू मार दिया और खुद फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल पत्नी को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर थाना क्षेत्र के गुप्तेश्‍वर निवासी अश्वनी पिल्ले 42 वर्ष और पत्नी हेमलता के बीच आए दिन विवाद होता था। देररात भी विवाद हुआ। इसी दौरान अश्‍वनी ने पत्नी की हत्या के उद्देश्य से गले में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर हो गई। इसके बाद अश्वनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों के अनुसार अश्‍वनी की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसी बात पर दोनों का विवाद होता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !