भारत में आ सकता है 'रामराज': क्रूड के दाम फिर गिर गए

नईदिल्ली। यदि मोदी सरकार चाहे और बेईमान कॉर्पोरेटर्स के बजाए कुछ समय के लिए आम नागरिकों की चिंता कर ले तो यह वक्त सबसे अच्छा चल रहा है। भारत में रामराज आ सकता है। क्रूड के दाम फिर गिर गए हैं। सरकारें यदि इस पर बढ़ाया हुआ टैक्स हटा लें तो पूरे देश में मंहगाई रफूचक्कर हो जाएगी। चीजों के दाम इतने घटेंगे कि लोग सदियों तक याद रखेंगे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। नायमैक्स पर क्रूड का भाव 1.5 फीसदी गिरकर 48.19 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 56.06 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। क्रूड में गिरावट की मुख्य वजह ईरान और परमाणु देशों के बीच हो रहे समझौते को माना जा रहा है। इस समझौते से ईरान पर लगे प्रतिबंध हट जाएंगे, और ईरान से क्रूड बाजार में आएगा। पहले से ओवर-सप्लाई को ईरान से भी झटका लगने की आशंका है।

ईरान और अमेरिका के बीच समझौता आखिरी दौर में
माना जा रहा है कि परमाणु कार्यक्रम पर ईरान और अमरीका के बीच चल रही बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। समझौते पर दस्तखत करने की समय सीमा 31 मार्च है। ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ के मुताबिक सभी मुद्दों को सुलझाने की दिशा में जरूरी कदम उठाए गए हैं। यह मुमकिन है कि समझौते के कागजात तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि ईरान पर यह आरोप लगता रहा है कि वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिश में है। तेहरान इससे लगातार इनकार करते हुए यह कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है। उसका मकसद परमाणु बम नहीं, बिजलीघर बनाना है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य और जर्मनी इस बातचीत मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !