भाजपा का जिलाध्यक्ष तो सटोरिया निकला

भोपाल। भाजपा के झाबुआ जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे के खिलाफ क्रिकेट का सट्टा खिलाने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने यहां सटोरियों को शरण दी और इस कारोबार में सहयोग किया। पुलिस ने दुबे के घर से भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच के लिए सट्टा की बुकिंग कर रहे सटोरिए चेतन सोलंकी को गिरफ्तार किया है। दुबे का कहना है कि वो तो किराएदार है परंतु पुलिस का कहना है कि हमारे पास उपलब्ध किराएदार वेरिफिकेशन रिकार्ड में यह दर्ज नहीं है।

संगठन सख्त, जिलाध्यक्ष भोपाल तलब
झाबुआ भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की घटना से प्रदेश संगठन भी भौंचक है। दुबे से ब्यौरा पूछने के बाद भोपाल आकर सफाई पेश करने को कहा गया है। दुबे ने अपनी सफाई में यही कहा कि सट्टे के मामले से उनका कोई लेना देना नहीं। संगठन ने संभाग एवं जिला स्तर से मामले में पूरा फीड बैक हासिल किया। पार्टी ने इस बात पर अपनी नाखुशी जाहिर की है। इसके बाद संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने भी जिलाध्यक्ष दुबे से फोन पर चर्चा कर पूछताछ की। सफाई पेश करने के लिए उन्हें भोपाल तलब किया गया है।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !