लाठीचार्ज में सचिन पायलट सहित कई जख्मी

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की अगुवाई में विधानसभा के समक्ष भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। कांग्रेस की मीडिया प्रवक्ता डा़ अर्चना शर्मा ने बताया कि पायलट की अगुवाई में जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने उन पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया।

इस लाठीचार्ज में भी पायलट के अलावा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिन्दर राजा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अशोक चान्दना को चोटें आई है1 इनके अतिरिक्त अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी घायल हुए है। घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ़ शर्मा ने कहा कि पुलिस की यह बर्बर कार्रवाई शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी  कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का प्रयास है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !