संविदा शिक्षक भर्ती के लिए आंदोलन का ऐलान

भोपाल। शिवराज सरकार जैसे बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी करने की आदी हो गई है। बार बार संविदा शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की बात की जाती है और बाद में सबकुछ ठंडा हो जाता है। नहीं होती तो बस भर्ती शुरू नहीं होती। वेटिंग लिस्ट भी क्लीयर नहीं होती। अंतत: बेरोजगारों की निराशा आक्रोश में बदलने लगी है। आक्रोशित अभ्यर्थियों ने 10 मार्च को सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

पढ़िए संविदा शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगारों का ऐलान

प्रति,
भोपाल समाचार डाॅट काॅम
भोपाल (मप्र)

विषय:- संविदा शाला भर्ती की मांग को लेकर विशाल आंदोलन।

मप्र के समस्त योग्य बरोजगार ऐसे अभ्यर्थी जो संविदा शिक्षक बनने की आशा लगाये हुऐ है। लेकिन विज्ञापन की लेटलतीफी और मप्र शासन की सोची समझी गंदी राजनीति के शिकार है। प्रदेश के लाखों बेरोजगारों के सुनहरे भविष्य को अंधेरे में लिये जा रहे है। शिक्षा का अधिकार नियम के तहत प्रदेश में शिक्षकों की बहुत कमी है। जहां प्रदेश के स्कूलों में एक लाख से अधिक अतिथि से काम लिया जा रहा है। पिछले 10 माह से प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञापन जारी नहीं किया गया। सिर्फ मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के द्वारा झूठी घोषणायें व आश्वासन मिलते रहे। वो भी सिर्फ चुनावी हलचल के लिये किये गऐ, अब पूरे मप्र के चुनाव खत्म हो गये लेकिन भर्ती प्रारंभ नहीं हुई और ना होने की कोई संभावना नजर आ रही है।

विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से शिक्षा विभाग व मंत्रालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि एक साल तक मप्र में कोई भर्ती नहीं होगी। प्रदेश के हम सभी योग्य बेरोजगारों के साथ घोर अन्याय धोखा किया जा रहा है।

उग्र आंदोलन को लेकर हम सभी शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री निवास पर संविदा शाला शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन के साथ जल सत्याग्रह करने पर मजबूर है, दिनांक 10 मार्च 2015 मंगलवार को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के निवास स्थान में अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश के सभी योग्य बेरोजगार इस आंदोलन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

अभी नही तो कभी नही
निकलो अपने मकानों से और जंग लड़ो बेईमानों से।

संपर्क सूत्र-
फिरोज खांन, रामेश्वर रजक, जयप्रकाश दुबे, बलवीर 9039065102, राजू शर्मा 7566893493, राजेन्द्र शर्मा 8517949254, राजेश गुना 9907494477, महेश प्रजापति 9024586140, दीपक शर्मा 9770394303, राजेश शर्मा 9589526699, रोहित राठौर, दीपक बारचे 9179531455, योगेेन्द्र राय 7566159737, रघुवीर विदिशा 9993951425, रघुवंशी 9926240609

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !