MODI के संसदीय Office में उल्टा झंडा, लगाए भाजपा के नारे

यूपी। काशी के रविंद्रपुरी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्टा तिरंगा लगा दिया वहीं राष्ट्रगान का भी अपमान किया गया। नेतागण सावधान की मुद्रा में नहीं थे। भारत माता की जय के बजाए भाजपा के नारे लगाए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के रविंद्रपुरी कार्यालय में देश का झंडा ही उल्टा फहराया जा रहा था और किसी के पास इतना समय नहीं था कि इस तिरंगे को सीधा करके फहराया जाये।

फोटो लिए जाने पर तिरंगे को सीधा किया गया और फिर पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने उसे फहराया। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में शहर के विधायक रविन्द्र जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष आचार्य और क्षेत्रीय महामंत्री सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

उल्टा लगाया हुआ था तिंरगा
दरअसल, काशी में भाजपा के रविंद्रपुरी कार्यालय में 66वां गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण का कार्यक्रम रखा गया था। यहां फहराये जाने वाले तिंरगे को उल्टा लगाया हुआ था। इसके बाद मीडिया ने उल्टे तिरंगे की फोटो खींचनी शुरू कर दी, तो किसी तरह पार्टी के मौजूद पदाधिकारियों की नज़र उल्टे झंडे पर गई और फिर तुरंत झंडे को सीधा कराया गया।

राष्ट्रगान का किया अपमान, लगाये अपनी पार्टी के नारे
तिरंगा को सीधा फहराने के बाद भी गलतियां रूकी नहीं। ध्वजारोहण के दौरान जब राष्ट्रगान किया गया, उस समय कुछ पदाधिकारी दोनों हाथ आपस में बांध कर खड़े हुए मिले। इसके साथ ही भारत मां को भुलाकर भाजपा पार्टी के जयकारे लगाये गये।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !