साख का सवाल: ग्वालियर में गली गली घूम रहे हैं सिंधिया

ग्वालियर। देश में भारतीय जनता पार्टी का कद बढ़ा है, साथ ही जनता का विश्वास और समर्थन भी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पहले जो नारा दिया, आज वह सार्थक हो रहा है। आज देश कांग्रेस मुक्त बन रहा है। कांग्रेस के हालात पर तरस आता है, कई बार कहने के बाद, कार्यक्रम तय करने बाद भी कांगे्रस के बड़े नेता मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए नहीं आ रहे।

केवल ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी साख बचाने के लिए गली गली घूम रहे हैं। मैं जनता को बताना चाहता हूं, राज की समाप्ति पर महाराज क्या करेंगे? जब उनका समय था, तब कौन से विकास कार्य किए। जनता को एक बार बताएं तो उनके महाराज।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने सोमवार को अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान पत्रकारों से कही। झा ने कहा कि सिंधिया कह रहे हैं, कि हम चंबल से पानी लाएंगे। अरे, यदि चंबल से नहीं लाओगे तो क्या जयविलास पैलेस से आएगा पानी? आज हमें स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं, निगम का यह चुनाव कांग्रेस नहीं बल्कि कांग्रेसी नेताओं के लोग लड़ रहे हैं।

कांग्रेस तो मैदान में कहीं है ही नहीं। दिल्ली में केजरीवाल के समर्थन लेने के सवाल पर झा बोले, केजरीवाल, कौन केजरीवाल? अन्‍ना के आंदोलन से जन्मे नेता जिनका खुद का कोई वजूद नहीं उनसे भाजपा क्यों समर्थन लेगी? दिल्ली में हमारा गठबंधन अकाली दल से है, हम उनके साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !