पेड न्यूज के मामले में मध्यप्रदेश के मीडिया देश में अव्वल

उपदेश अवस्थी/भोपालसमाचार.कॉम। मध्यप्रदेश के पत्रकारों एवं मीडिया संस्थान संचालकों के लिए अच्छी खबर है। पेड न्यूज के मामले में मध्यप्रदेश की मीडिया सबसे ईमानदार प्रमाणित हुई है। देश भर में कुल 854 मामले सामने आए जिनमें से मध्यप्रदेश के मामलों की संख्या मात्र 9 रही। जबकि आंध्रप्रदेश की संख्या 208 है।

चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे कम मामले मध्यप्रदेश में दर्ज किए गए। यहां नौ मामलों में से चार में नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं आंध्रप्रदेश इस सूची में शिखर पर है। यहां 208 मामले दर्ज किए गए और 42 मामलों में नोटिस जारी किए गए। राजस्थान में 89 मामले सामने आए हैं और इसमें से 37 को नोटिस जारी किए गए हैं। चुनाव आयोग ने सभी राज्य निर्वाचन अधिकारियों को इन मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उम्मीदवार के खर्च का ब्यौरा भी मंगवाया गया है।

पेड न्यूज के आंकड़ों पर एक नजर
आंध्र प्रदेश - 208
महाराष्ट्र - 118
उत्तर प्रदेश - 98
राजस्थान - 89
पंजाब - 73
गुजरात - 61
तमिलनाडु - 41
कर्नाटक - 34
ओडिशा - 15
बिहार - 10
मध्य प्रदेश - 09

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !