कांतिलाल भूरिया को अब ’ख्वाब में भी छिछड़े' नजर आने लगे है: नरेन्द्र तोमर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कातिलाल भूरिया का बुधनी विधानसभा क्षेत्र में हुई दुर्घटना पर दिया गया बयान उनकी गिरी हुई राजनैतिक मानसिकता को दर्शाता है।

श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस नैतिक रूप से अब एक पतित दल है जिसकी हताशा उनके इन घटिया बयानों से जाहिर होती है। ऐसा लगता है कि कांतिलाल भूरिया को अब ’’ख्वाब में भी छिछड़े’’ नजर आने लगे है।

मै बडे़ दुख के साथ उनके इस बयान की निंदा करते हुए मध्य प्रदेश की जनता से अपील करना चाहता हॅू कि वह अब कांग्रेस को मध्यप्रदेश से उखाड़ फेकने का संकल्प ले। काग्रेस सत्ता पाने के लिए इस तरह तडपने लगी है कि जैसे एक नशैड़ी बिना नशे के तड़पने लगता है और अपनी सारी मर्यादाएं भूल जाता है परन्तु उसे यह भी समझ नही आता है कि वह अपने आचरण से स्वंय के ही चरित्र को सार्वजनिक रूप से नग्न कर रहा है।

उन्होनें कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनाधार व सार्वजनिक छवि के विशाल कद से काग्रेस निराश व परेशान है। कांतीलाल भूरिया को यह समझना चाहिए कि उस जनाधार व विशाल छवि के पक्ष में मध्यप्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता खड़ी है। इस बात का हमे गर्व है। भूरिया का यह बयान बेहद निंदनीय, शर्मनाक व दुखद है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!