उमा भारती ने राहुल गांधी को बताया 'पिटा हुआ मोहरा'

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी उपाध्यक्ष साध्वी उमा भारती ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘पिटा हुआ मोहरा’ बताया है। उमा भारती ने टीकमगढ़ में कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल के भरोसे चुनावी वैतरिणी पार नहीं कर पाएगी और केन्द्र में राजग की सरकार बनेगी।

उमा भारती ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के भरोसे चुनावी वैतरिणी पार करने के सपने देख रही है, लेकिन कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिये कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वे पिटे हुए मोहरे ही साबित हुए हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में जहां-जहां चुनाव प्रचार किया, वहां-वहां कांग्रेसी उम्मीदवारों की जमानत तक नहीं बच सकी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में एनडीए की सरकार बनेगी. एक प्रश्न के जवाब में उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना ही चाहिये और इसके लिये वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करती रहेंगी।

उमा भारती ने बताया कि आगामी 19 जून को नई दिल्ली में गंगा बचाओ अभियान के संदर्भ में एक विशाल अधिवेशन आयोजित किया गया है, जिसमें देश भर के पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन के बाद वे गंगा बचाओ आंदोलन में पूरी तरह रम जायेंगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!