संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल नहीं है मप्र आशा कार्यकर्ता संघ

shailendra gupta
भोपाल। म.प्र. आशाकार्यकर्ता संघ के प्रदेश संगठन मंत्री विधुलता गुप्ता ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया की संगठन की रणनीति पर आज 22 मई 2013 को भोपाल मे प्रदेश अध्यक्ष सुमन द्विवेदी के नेतृत्व मे प्रदेश के सक्रिय सदस्यो की बैठक का आयोजन है।

जब तक आशाओं को मासिक वेतन नही मिलेगा, तब तक मप्र आशा कार्यक्रता संगठन अपनी लड़ाई जारी रखेगा। कार्यवाहक प्रदेष अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पर आशाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की आशाओं को मानदेय दिलाने के लिए मप्र आशा कार्यकर्ता संघ लम्बे समय से पूरे प्रदेश मे योजनाबद्व तरीके से संरक्षक दिनेश शर्मा(प्रातांध्यक्ष म.प्र.पंचायत सचिव संगठन) के मार्गदर्शन मे संगठन अपनी मांगो के लिए लड़ाई लड़ रहा है।

श्रीवास्तव ने बताया की संविदा कर्मचारी संघ अपना उल्लु सीधा करने के लिए आशाओं को गुमराह कर रहे है। आशाएं संविदा कर्मचारी नहीं केवल स्वास्थ्य कर्मचारीयो की सहयोगिनी है और उन्हे वेतन तो ठीक मानदेय भी नही मिल रहा ऐसे मे स्वास्थ्य कर्मचारी संघ आशाओं को गुमराह न करे।

आशाओं की लड़ाई उनके मानदेय के लिए है उसी को लेकर मप्र आशा कार्यकर्ता संघ की भोपाल मे बैठक हो रही है बैठक मे आगामी रणनीति बनाई जावेगी। संविदा संवास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन से हमारा कोई संबध नही है, और ना ही मप्र आशा कार्यकर्ता संघ ने संविदा कर्मचारी संघ को  सर्मथन दिया है। आशा कार्यक्रताएं गुमराह ना हो।

उक्त जानकारी मप्र आशा कार्यकर्ता संघ की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष ने दी। सम्पर्क 9826268498

------------------------
इस मामले में दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाएं सादर आमंत्रित हैं। कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराएं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!