भोपाल। राजधानी के यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क में चल रहे क्रमिक अनशन में आज एक दर्जन से ज्यादा महिला अध्यापकों ने भाग लिया एवं अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
इस दौरान मोर्चा के प्रवक्ता गण एनपी शर्मा, जितेंद्र शाक्य ने बताया कि पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी है। सोमवार से स्कूलों में तालाबंदी किए जाने की बात भी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कही। उनका कहना है कि सरकार नहीं मानी तो हम परीक्षाओं का भी बहिष्कार कर देंगे। क्रमिक भूख हड़ताल में रविवार को प्रवक्ता जितेंद्र शाक्य, सुरेश मालवीय, गजेंद्र नरवरिया के अलावा महिला अध्यापक गण सुनीता जैन, तसकीन अंसारी, शीबा खान आदि शामिल हुए। एक दर्जन से ज्यादा महिला अध्यापक धरने स्थल पर मौजूद रहीं।



govt.ko sharm aani chahiye
ReplyDelete